फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bagul river issue

पुलिस बांध काटने वालों को शीघ्र करे गिरफ्तार ़डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
bagul river issue
खजुरिया (रामपुर)। बरेली के डीएम मानवेंद्र सिंह ने रविवार को खमरिया स्थित बैगुल नदी पर कारसेवा से बन रहे तटबंध के कार्य को देखा और किसानों की सराहना की। उन्होंने एसडीओ नहर को कार्य में सहयोग करने और शीशगढ़ पुलिस को तटबंध काटने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण कर 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में कारसेवा द्वारा रविवार को कटे हुए तटबंध को दोबारा बांधने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया। दोपहर में डीएम बरेली ने एसडीएम बहेड़ी राजेश कुमार शुक्ला, एसडीओ बहेड़ी नहर नरेंद्र कुमार के साथ तटबंध का निरीक्षण किया। तटबंध पर किसानों के बीच बैठकर बातचीत कर उनके कार्य की सराहना की और पौधरोपण भी किया। कारसेवा के कार्य के लिए 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग देते हुए डीएम ने सीओ बहेड़ी को निर्देश दिए कि तटबंध की सुरक्षा के लिए एक टीम बनाकर तटबंध पर तैनात की जाए और सिंचाई विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि वह तटबंध निर्माण के चल रहे कार्य में पूरा सहयोग करें। इसमें कतई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और शीशगढ़ पुलिस को निर्देशित किया कि तटबंध काटने वाले अज्ञात चोरों की तलाश कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया। कि पक्का बांध बनवाने के लिए वह नाबार्ड के अधिकारियों से बात करेंगे और सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक करके बांध निर्माण में सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर सिंह गंगवार ने डीएम से कहा की कैनाल विभाग के कर्मचारियों की शह पर धौरी नदी पर कुछ किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, उसको कब्जा मुक्त कराया जाए। डीएम ने एसडीओ से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद बलवीर सिंह गंगवार, वेदप्रकाश कश्यप ठाकुर कृष्णपाल सिंह, शंकर सिंह,ठाकुर विनोद कुमार सिंह, सोमपाल सिंह, गजराज सिंह सियाराम गंगवार, बिहारी लाल गंगवार, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed