{"_id":"62cf0d1c8f9bf75fd92c905a","slug":"bagchhal-bridge-to-be-built-by-2023-for-kotdhar-area-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4151456125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2023 में बनकर तैयार होगा कोटधार को मुख्य धारा से जोडने वाला बागछाल पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2023 में बनकर तैयार होगा कोटधार को मुख्य धारा से जोडने वाला बागछाल पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन बागछाल पुल मार्च 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल पिछड़े क्षेत्र कोटधार के लिए विकास का नया सवेरा लेकर आएगा। पुल निर्माण के बाद झंडूता व नयनदेवी विधानसभा क्षेत्र के लोग सीधे रूप से आपस में जुड़ जाएंगे।
बागछाल में 330 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल का करीब 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पिलरों को मजबूती देने के बाद अब उन्हें आपस में जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। पहले इस पुल की लागत 22 करोड़ निर्धारित की गई थी। पुल के एक पिलर में आई तकनीकी खराबी के कारण इसका काम बंद हो गया था। दोबारा से इसका काम शुरू होने के बाद अब यह पुल करीब 50 करोड़ में बनकर तैयार होगा।
वर्ष 2010 के बंद हुआ पुल का कार्य कोर्ट के आदेशों पर 2016 में दोबारा से शुरू हुआ था। काम बंद होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने इस पर 18 करोड़ 46 करोड़ रुपए खर्च कर चुका था। इस पुल का वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
इन पंचायतों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
पुल के बन जाने के बाद कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों कलोल,,भड़ोली कलां, जेजवीं, सलवाड़, धनी, पपलोआ, डूडियां, मलरावं, जड्डू, कोसरियां, बडग़ांव,गलू, नघ्यार, घराण व सनीहरा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों को किरतपुर, चंडीगढ़ व दिल्ली जाने के लिए वाया बिलासपुर व स्वारघाट नहीं जाना पड़ेगा। कोटधार के मरोतन से वाया बिलासपुर आने पर लोगों को 132 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है, लेकिन इस पुल के निर्माण के बाद मरोतन से किरतपुर की दूरी मात्र 18 किलोमीटर रह जाएगी। इसी प्रकार झंडूता क्षेत्र के लोगों को 60 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी पड़ेगी। शाहतलाई के लोगों को 70 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा। वहीं हमीरपुर व कांगड़ा जाने वाले लोगों को 40-45 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
पुल का करीब 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब तक 46 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। मार्च 2023 को पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
गुरमिंद्र राणा
अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग डिवीजन- 2
बागछाल पुल का काम जल्द से जल्द पूरा करवाने की कोशिश है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ने से विकास को गति मिलेगी। यह पुल कोटधार क्षेत्र के विकास में गेम चेंजर की भूमिका अदा करेगा।
जीतराम कटवाल
विधायक, झंडूता विधानसभा क्षेत्र