फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Badu Dev Bhel fair will be held in Kuthera from 18th

Bilaspur News: कुठेड़ा में 18 से होगा बाड़ू देव भेल मेला

Thu, 11 Sep 2025 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Badu Dev Bhel fair will be held in Kuthera from 18th
कुठेड़ा में मेले  की तैयारियों को लेकर निरीक्षण पर पहुंचे पंचायत प्रधान व अन्य। संवाद
मेला कमेटी के प्रधान ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन


मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां



संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कुठेड़ा में आयोजित होने वाला बाड़ू देव भेल मेले का आयोजन 18 और 19 सितंबर को किया जाएगा। दो दिवसीय भेल मेले की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। तैयारियों को लेकर मेला कमेटी और ग्राम पंचायत के प्रधान ज्योति प्रकाश ने कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर स्थल का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लिया।


मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर विशेष रूप से मैदान की सजावट और व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ज्योति प्रकाश ने समिति को स्पष्ट निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच तैयार किया जाए। मंच पर लाइट और साउंड की व्यवस्था उच्च स्तरीय हो। दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां और पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मेले में दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मेले में पहुंचते हैं, इसलिए साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेला समिति के अनुसार इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आमंत्रित कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। पारंपरिक नाटी, लोक-नृत्य, भजन, कीर्तन और आधुनिक संगीत का संगम लोगों को खूब लुभाएगा। वहीं युवा पीढ़ी के लिए भी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। ज्योति प्रकाश ने बताया कि बाड़ू देव भेल मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। इस मेले में ग्रामीण संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक एकजुटता देखने को मिलती है। स्थानीय लोग इस मेले को अपने देव आस्था से जोड़ते हैं और हर वर्ष पूरे श्रद्धा भाव से इसमें हिस्सा लेते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed