फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   B Ed holder teachers asked for priority on the lines of JBT

Bilaspur News: बीएड धारक शिक्षकों ने जेबीटी की तर्ज पर प्राथमिकताओं की रखी मांग

Mon, 26 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
B Ed holder teachers asked for priority on the lines of JBT
बिलासपुर। बीएड धारक ब्रिज कोर्स संगठन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को बरठीं में किया गया। इसमें बीएड धारकों की मुख्य समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बीएड बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष राजेश गौतम ने कहा कि बीएड धारक, जिन्होंने ब्रिज कोर्स किया है, वह प्रारंभिक शिक्षा विभाग से एनसीटीई के आदेशानुसार करवाया गया है। यह सभी शिक्षक वर्तमान में निजी स्कूलों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इन शिक्षकों को जेबीटी का दर्जा दिया जाए। कोर्स के साथ इन शिक्षकों का रोजगार कार्यालय में भी नाम दर्ज हैं। आगामी भविष्य में जेबीटी पदों के लिए उन्हें कमीशन और बैच वाइज भर्तियों में कंसीडर किया जाए। साथ ही बीएड धारक ब्रिज कोर्स बेरोजगार शिक्षकों ने जेबीटी की तर्ज पर उन्हें प्राथमिकता देने की वकालत की है। इन शिक्षकों का कहना है कि वह वर्तमान में निजी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए सक्षम है। इस दौरान प्रियंका पठानिया को बीएड ब्रिज कोर्स संगठन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुरजीत पटियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्चना उपाध्यक्ष, भूपेंद्र पाल महासचिव, सुषमा शर्मा सचिव, मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष और पूनम और अनीता कुमारी को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed