{"_id":"65f19d234edc5d375301e99a","slug":"awareness-compain-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-114511-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए किया जा रहा प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं और ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में 17 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले नलवाड़ी वाले में भाग लेने वाले कलाकारों के ऑडिशन के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण और वोटर कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। घुमारवीं, झंडूता, श्री नयनादेवी जी और स्वारघाट में गतिविधियां आयोजित की गईं। वीरवार को सांस्कृतिक भवन बिलासपुर में आयोजित होने वाले लोक उत्सव के ऑडिशन के दौरान बिलासपुर कॉलेज की स्वीप टीम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी।