फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness camp in iti

चिट्टा युवा पीढ़ी को कर रहा बरबाद : धर्माणी

Wed, 13 Mar 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in iti
आईटीआई भराड़ी के प्रशिक्षुओं को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीभराड़ी (बिलासपुर)। संस्कार संस्था ने चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी के तहत राजकीय आईटीआई भराड़ी में जागरुकता शिविर लगाया गया। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने प्रशिक्षुओं से चिट्टे के खिलाफ कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि चिट्टा युवा पीढ़ी को बरबाद कर रहा है। चिट्टे जैसे नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए संस्कार संस्था की ओर से घुमारवी अगेंस्ट चिट्टा अभियान शुरू किया गया है। कहा कि अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रता का भाव रखना जरूरी है। आए दिन चिट्टे के कारण मौत का मामला सामने आ रहा है। एक बार जो चिट्टे का सेवन कर लेता है, उसे इस चंगुल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। पंजाब सहित अन्य राज्यों से चिट्टा हिमाचल पहुंच रहा है। कुछ लोग पैसे कमाने के चक्कर में गांव-गांव तक चिट्टे की खेप पहुंचा रहे हैं। जब तक आम जन जागरूक नहीं होगा, तब तक इस चिट्टे के जहर को रोका नहीं जा सकता है। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य राजीव कुमार, उपप्रधान गतवाड़ अजय शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा, बांके बिहारी चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed