फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awarded for Outstanding Work

संयुक्त व्यापार मंडल ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभूतियों को किया सम्मानित

Sun, 22 May 2022 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Awarded for Outstanding Work
संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर के वार्षिक अधिवेशन में डॉ. सतीश शर्मा को सम्मानित करते मंत्री राज? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर का वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। किसान भवन में आयोजित समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि जबकि सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के एसएमओ डॉ. सतीश शर्मा, रवि प्रभाकर, भुवनेश्वरी लुंबा, वरिष्ठ पत्रकार पंडित जयकुमार, कुलदीप चंदेल, इंद्र सिंह डोगरा, राजपाल सरीन और राजपाल सांख्यान आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभा रहा है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान संगठन ने जरूरतमंदों को लगभग ढाई हजार की राशन किटें वितरित कीं। इनमें प्रवासी भी शामिल हैं। इसी तरह बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए दवाइयों की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार का असर बिलासपुर में भी बखूबी दिख रहा है। एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे बड़े संस्थान अस्तित्व में आए हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन और कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम भी जोरशोर से चल रहा है। आने वाले दिनों में बिलासपुर में हेली टैक्सी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि बिलासपुर को मिले बड़े प्रोजेक्टों से कारोबार बढ़ा है। व्यापारियों को भी खुद को मॉडीफाई करना होगा। इन प्रोजेक्टों की वजह से जो भी जरूरतें होंगी, उन्हें पूरा करने में सक्षम बनना होगा। इससे पहले संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित और महासचिव हुसैन अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल के सचिव रशिम महाजन, महिपाल सांख्यान, अविनाश कपूर, नरेंद्र गुप्ता, नगीन चंद, संदीप नड्डा, जसजीत वालिया, प्रेम डोगरा, सतीश सोनी, जगदीश कटोच, अब्दुल रशीद, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed