फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Audience danced on Punjabi and Pahadi songs in second night of Nalvaadi fair in Bilaspur

सावन में लग गई आग पर झूमे दर्शक

Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Audience danced on Punjabi and Pahadi songs in second night of Nalvaadi fair in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी प्रस्तुतियों का तड़का लगाया।
राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा मुख्यातिथि और एनटीपीसी के महाप्रबंधक नदन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्टार कलाकार गौरव कौंडल और गीता भारद्वाज के गीतों की दिलकश प्रस्तुतियों पर पंडाल में उपस्थित दर्शक जमकर झूमे।
गौरव कौंडल ने तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना, दिल दिया गल्ला, दो गल्ला करिए प्यार दियां, डायमंड की झांझर, गुड़ नालों इश्क मिठा, सावन में लग गई आग और मेेले नू चलिए गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गीता भारद्वाज ने शरवल्ली, रातां लंबियां, सामी सामी, झूमका गिरा रे, पंख होते तो उड़ जाती रे, हाय मेरेया दिलडूया, झीला री करी लेली सैर आदि गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना की रजीया शान ने सानू चंगा तू लगदा, तू फिक्र न करीं, यार मेरा तितलियां वरगा, सरस्वती लोक कला संगम चंबा के कलाकारों ने चम्बयाली नृत्य, कांगड़ा के मोहित गर्ग ने जिला कांगड़े दा, रुण झूणया, कुल्लू के हेमराज ने लाज मेरी रखियो, चाहतें दुनियां की देख, लाहौल सुर संगम के कलाकारों ने लाहौली नृत्य, सोलन की डोनी राणा ने बतियां बुझाई रखदी, मिट्टी दा बावा गीतों से समा बांधा।

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या के प्रथम चरण में जिले के कलाकारों ने रंग जमाया। खेमराज, राहुल घई, अभय, जागरिजी महिला मंडल, अजय कुमार, शिवानी, नेहा ठाकुर, अभिषेक, महिला मंडल निचली भटेर, रंजना, अराध्या जोशी, महेश बंसल, आसिफ, रजत, लक्ष्मण दास, अपराजिता संस्थान, रैनबो स्टार क्लब, रोहित, डीसी एसोसिएशन और भगवान दास की प्रस्तुतियों को भी खूब तालियां मिली।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल एस रवीश, एसडीएम सुभाष गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed