{"_id":"60b12dbe8ebc3e34fb488c8c","slug":"attacked-with-sword-bilaspur-news-sml3718005158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक पर तलवार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक पर तलवार से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के पनोल इलाके में एक व्यक्ति ने पहले शराब के ठेकेदार के साथ हाथापाई की और जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद आरोपी ने अपने पड़ोसी एक रिटायर्ड फौजी से गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो तलवार से हमला करके उसे घायल कर दिया। घुमारवीं थाना में दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार जुग्गू नामक शराब के ठेकेदार ने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। पनोल गांव का महेंद्र कुमार मिल गया। महेंद्र कुमार ने बहसबाजी शुरू कर दी और जाति सूचक शब्द कहे। जुग्गू ने कहा कि वह किसी तरह महेंद्र कुमार के चंगुल से छूटकर गया। इसके बाद महेंद्र कुमार ने अपने पड़ोसी रिटायर्ड फौजी सुनील कुमार के घर के पास जाकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। सुनील कुमार ने जब आपत्ति जताई तो महेंद्र कुमार हाथ में तलवार लेकर उसके पीछे दौड़ा और उस पर तलवार की उल्टी साइड से हमला कर दिया। इससे सुनील कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।