फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   attack

बराड़ी में रॉड के हमले से व्यक्ति लहूलुहान

Thu, 03 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
attack
घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के अंतर्गत क्षेत्र बरड़ी में मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर रॉड से वार कर दिया है। पीड़ित व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है। जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं उसके गले से चेन व मोबाइल फोन चोरी हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341,323,427 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल के क्षेत्र बरड़ी के व्यक्ति रजनीश कुमार पुत्र आत्मा राम ने घुमारवीं थाना में सुशील कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि जब वह शाम के समय लेबर का पता करने के लिए अपने घर से तल्याणा में गया था। तभी वहां पर सुशील कुमार ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुशील कुमार ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार किया गया। जिसमें शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आई और शिकायतकर्ता बेहोश हो गया। जब शिकायतकर्ता को होश आया तो उसने पाया कि उसके गले की चेन व मोबाइल गायब है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 341,323,427 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed