फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Assistive devices distributed to 38 differently-abled children in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में 38 दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण

Tue, 16 Jun 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Assistive devices distributed to 38 differently-abled children in Ghumarwin.
बीआरसीसी कार्यालय घुमारवीं में आयोजित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में उपस्थित बच्चे
बीआरसीसी कार्यालय घुमारवीं में शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का बीआरसीसी कार्यालय घुमारवीं में आयोजन किया गया।
शिविर में शिक्षा खंड घुमारवीं-1, घुमारवीं-2 और झंडूता के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। शिविर में 38 दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक नरेश कुमारी चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज एवं शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे शिविर उनके आत्मविश्वास एवं जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

आईईडी समन्वयक सोमदत्त कालिया ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ बात की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, देखभाल एवं पुनर्वास से संबंधित विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य राकेश कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी दिग्विजय मल्होत्रा, कुलदीप चंद शर्मा, विभिन्न शिक्षा खंडों से बीआरसी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed