{"_id":"66b5f93f598b3cdd0c0956f7","slug":"ashwagandha-plant-being-distributed-in-every-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-121396-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हर पंचायत में वितरित किया जा रहा अश्वगंधा का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हर पंचायत में वितरित किया जा रहा अश्वगंधा का पौधा
विज्ञापन
- आयुष विभाग की ओर से चलाया जा रहा अश्वगंधा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयुष विभाग के अंतर्गत स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड की ओर से अश्वगंधा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जंगल झलेड़ा हर्बल गार्डन से 3100 अश्वगंधा के पौधे विभिन्न स्थानों पर पहुंचा कर वितरित किए जा रहे हैं।
जिले के चारों उपमंडलों में 20 आयुर्वेद स्वास्थ्य संस्थानों में यह अश्वगंधा के पौधे पहुंचाए गए हैं। यह कार्य जिला औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर की देखरेख में किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुनीता धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान-2024 के अंतर्गत अश्वगंधा के पौधे को एक स्वस्थ प्रवर्तक के रूप में प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी संबंधित पंचायत में लोगों को एक-एक पौधा अश्वगंधा का दिया जा रहा है। बताया कि अश्वगंधा का पौधा मुख्य रूप से एक रसायन, इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर प्रयोग सहित आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्रों में वर्णित वायु रोगों के लिए प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है। इस पौधे में एंटी ट्यूमर, सूजन रोधी, जीवाणु नाशक, फफूंद नाशी, क्रीमी नाशक, ऐंठन रोधी, तनाव रोधी, रोग प्रतिरोधक क्षमता, वर्धन एवं ज्वर नाशक गुण होते हैं। उन्होंने जिले की समस्त जनता से आगे भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की है और इस पौधे को एक औषधीय पौधे के रूप में अपने घर में उगाने पर बल दिया है।