फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ASHA workers have demanded a monthly honorarium of 30,000 rupees.

Bilaspur News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा 30 हजार रुपये मासिक मानदेय

Tue, 20 Oct 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers have demanded a monthly honorarium of 30,000 rupees.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन सौंपते हुए आशा कार्यकर्ता। स्रोत: आशा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सौंपा मांग पत्र, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख की ग्रेच्युटी की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। आशा कार्यकर्ता संघ झंडूता ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भगेड़ में मुलाकात की। प्रदेश सह सचिव एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष निशा शर्मा की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने नड्डा को मांग पत्र सौंपकर आशा कार्यकर्ताओं के लिए 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने, आठ आवश्यक कार्यों का भुगतान बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की ग्रेच्युटी देने की मांग उठाई।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा कार्यकर्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की ओर से अनुमोदित मांग पत्र केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान जिला पार्षद सपना चंदेल और स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहीं प्रदेश सह सचिव निशा शर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को स्थायी नीति बनने तक प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में करीब 8300 परिवारों से जुड़ी 50 हजार लोगों की आबादी और देश में लगभग 12 लाख 50 हजार परिवारों से जुड़े 80 लाख लोगों के आर्थिक आधार को मजबूती देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी जरूरी है। संघ ने मांग पत्र में केंद्र सरकार की ओर से आठ आवश्यक कार्यों के लिए दिए जाने वाले दो हजार रुपये मासिक भुगतान को बढ़ाकर आठ हजार रुपये करने की मांग भी रखी। इसके तहत प्रत्येक कार्य के लिए कम से कम एक हजार रुपये देने का आग्रह किया गया। संघ का कहना है कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों में योगदान देती हैं, इसलिए उनके काम के अनुरूप भुगतान बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा जिन आशा कार्यकर्ताओं ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारिणी सदस्य रीना देवी, नीना देवी, परमिला देवी और रीता कुमारी सहित संघ की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed