फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Arshiya Sharma became SDM in Jhanduta, said- public service is priority

Bilaspur News: झंडूता में एसडीएम बनीं अर्शिया शर्मा, बोलीं- जनसेवा प्राथमिकता

Sat, 26 Apr 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Arshiya Sharma became SDM in Jhanduta, said- public service is priority
-सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है लक्ष्य
विज्ञापन

-झंडूता क्षेत्र की भौगोलिक और प्रशासनिक परिस्थितियों से पहले से हूं परिचित

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अर्शिया शर्मा ने झंडूता में उपमंडल अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और सरकार की हर योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए उपमंडल स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

अर्शिया शर्मा ने बताया कि उनकी प्रशासनिक यात्रा साल 2019 में शिमला में ईटीओ (आबकारी एवं कराधान अधिकारी) के पद से शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने ठियोग में सहायक आयुक्त एवं विकास खंड अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2023 में झंडूता में सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने क्षेत्र की प्रशासनिक और सामाजिक संरचना को नजदीक से जाना। वर्ष 2024 में शिमला में सहायक सचिव (वित्त) के पद पर कार्य करने के बाद अब वे झंडूता में एसडीएम के रूप में सेवा देंगी। अपने अनुभव के आधार पर अर्शिया शर्मा ने कहा कि झंडूता क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं से वे भली भांति परिचित हैं। इस अनुभव का लाभ उठाकर प्रशासन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता आबकारी विभाग में संयुक्त आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता अध्यापक हैं। अर्शिया शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें ताकि जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ उपमंडल झंडूता का चहुमुंखी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed