फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Arki Nagar Panchayat ranks first in the state in adopting modern technology.

Bilaspur News: आधुनिक तकनीक को अपनाने में अर्की नगर पंचायत प्रदेश में पहले स्थान पर

Sun, 22 Mar 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arki Nagar Panchayat ranks first in the state in adopting modern technology.
शहरी विभाग की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में हासिल किए 61.5 अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की ने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए शहरी विभाग की ओर से निर्धारित विभिन्न मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता सभी शहरी क्षेत्रों में 19 मापदंडों में अलग-अलग सेवाओं और सुविधाओं के लिए 75 अंकों की तीन श्रेणियों में आयोजित की गई। नगर पंचायत श्रेणी में अर्की ने 61.5 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, नगर परिषद श्रेणी में ठियोग ने 61 अंक और नगर निगम श्रेणी में मंडी ने 51.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। उधर, नगर पंचायत अर्की के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि यह सफलता नगर पंचायत के कर्मचारियों की अथाह मेहनत और सभी सदस्यों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से शहरवासियों को मिलने वाली सेवाओं का लाभ और बढ़ेगा। अर्की को प्रथम स्थान मिलने पर प्राप्त इनामी धनराशि का उपयोग शहर में विकास कार्यों को नए आयाम देने के लिए किया जाएगा। इसी क्रम में वाकनाघाट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed