फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Appointment of 22 panel lawyers including seven new Additional AGs, seven Deputy AGs, 16 Government and 12 Dep

HC में सात नए एडिशनल एजी, सात डिप्टी AG, 16 गवर्नमेंट और 12 डिप्टी एडवोकेट समेत 22 पैनल वकीलों की नियुक्ति

Tue, 16 Jan 2024 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 06:32 PM IST
सार

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हाल ही में नए महाधिवक्ता की नियुक्ति के बाद अब एडिशनल एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल और गवर्नमेंट एडवोकेट के साथ ही उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयरों की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन
Appointment of 22 panel lawyers including seven new Additional AGs, seven Deputy AGs, 16 Government and 12 Dep
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार बदलते ही कई पदों पर इस्तीफा और नई नियुक्ति का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर हाईकोर्ट में सात नए एडिशनल एजी की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा सात अधिवक्ताओं को डिप्टी एजी, 16 गवर्नमेंट एडवोकेट,12 डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट और 22 पैनल लॉयरों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन

 

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हाल ही में नए महाधिवक्ता की नियुक्ति के बाद अब एडिशनल एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल और गवर्नमेंट एडवोकेट के साथ ही उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयरों की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन

 

महाधिवक्ता कार्यालय में पदस्थ कुछ अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ताओं समेत शासकीय और उपशासकीय अधिवक्ताओं ने बीते सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले ही भाजपा सरकार आने के बाद से ही बड़े पैमाने पर वकीलों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। सीनियर एडवोकेट प्रफुल्ल एन भारत को महाधिवक्ता बनाए जाने के बाद से अतिरिक्त महाधिवक्ता, उपमहाधिवक्ता, सरकारी वकील सहित पैनल लॉयरों की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे। विधि विधायी विभाग से नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद अब सारे कयासों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed