{"_id":"6287dedf2535f6438f05c34f","slug":"applications-for-bba-and-bca-admissions-invited-before-4-june-in-ghumarvin-college-bilaspur-news-sml409502419","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं कॉलेज में बीबीए व बीसीए के लिए चार जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं कॉलेज में बीबीए व बीसीए के लिए चार जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं कॉलेज में बीबीए और बीसीए के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी चार जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह जून को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा की वरीयता सूची पर ही प्रवेश मिलेगा। बीबीए में 40 और बीसीए में 50 सीटों पर दाखिला मिलेगा।
बता दें कि घुमारवीं कॉलेज में इस बार बीबीए व बीसीए में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। कॉलेज प्रबंधन ने इस बार आवेदन प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया है। विद्यार्थी ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। बीसीए में आवेदन कर्ता को प्रवेश पाने के लिए 12वीं कक्षा में 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
वहीं अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 वर्ष, अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 24 वर्ष और लड़कियों के लिए 23 वर्ष होना अनिवार्य है। बीबीए के लिए सामान्य वर्ग के लिए 22 वर्ष और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। कॉलेज प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया शुरू कर प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही है।