फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anurag thakur statement.

सत्ता छिनने से छटपटा गए हैं कांग्रेसी: अनुराग

Mon, 08 Feb 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur statement.

बिलासपुर जिला के नम्होल और कुहमझवाड़ में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखाओं में कामकाज शुरू हो गया है। सोमवार को लोकसभा सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बैंक की इन शाखाओं का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाने भी साधे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है। कई विकसित देशों ने भी प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता और कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से सराहना की है।
विज्ञापन


सत्ता छिनने से छटपटा रहे कांग्रेस नेता बेतुकी बयानबाजी करने के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। कई महत्वपूर्ण बिल कांग्रेस के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण संसद में पारित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सवा तीन वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना से काम किया है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं।

शिमला के साथ ही कई अन्य जिलों में भी पीलिया तेजी से पांव पसार रहा है। इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।

उन्होंने नम्होल में मुख्य बस ठहराव पर सड़क के दूसरी ओर रेन शेल्टर के निर्माण के साथ ही कुहमझवाड़ में पुली के निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।


इस मौके पर श्रीनयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, जिला परिषद सदस्य भारत भूषण और दौलतराम ठाकुर, संतराम वैद्य, बृजलाल ठाकुर, सुरेंद्र भारती, सुभाष शर्मा और सोनल शर्मा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed