{"_id":"6ad517a1b74ba331520c4796","slug":"annual-function-celebrated-with-great-enthusiasm-at-shiv-shakti-convent-school-meritorious-students-honored-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170178-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू के कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक और बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
एनआईटी हमीरपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवीन चौहान ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘उन्नयन’ धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषणों और नाटकों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्षभर पढ़ाई, खेलकूद, प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।
कार्यक्रम में एनआईटी हमीरपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवीन चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भाषणों और नाटकों के माध्यम से बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि डॉ. नवीन चौहान को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का होना भी जरूरी है। केवल किताबी ज्ञान से ही सफलता नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की भावना भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और वर्षभर आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी।
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
समारोह में पढ़ाई, खेलकूद, भाषण, प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में रियांश, आर्यन, पलक, आराध्या, अनीश, हर्ष, निष्ठा, शिवांगी, शौर्य, अंकित, शिवम, प्रत्यूष, नंदिनी, कनिष्का, मन्नत, मधुसूदन, अविधान, यक्षित रनौत, रोहांश, अयान शर्मा, परीक्षिता, यश ठाकुर, अनवी शर्मा, कविश, दिव्यांशी, अनायरा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हर्षित, शुभम, रिधिमा, शोवीक, अन्वी ठाकुर, आरव, आदित्य, परिधि, अदिति, आकाश, अन्वी शर्मा, हर्षित वर्धन, आराध्य चंदेल, सेजल, अक्षिता चंदेल, आर्यन गुलेरिया, आरव गौतम, विदांशी, अध्यांश कश्यप, प्रांजल धटवालिया, संजोग, आरव जम्वाल, नैनशी, प्रिशा, गुंजन भारती, ओजश, गौतम, वैदेही, युग चौहान को भी सम्मान मिला। वहीं आशिया शर्मा, यशिता, रुद्र, उर्वशी, श्रेया शर्मा, विनय कुमार, कृतका ठाकुर, अभिनव ठाकुर, अनीश चौधरी, प्रद्युम्न कौंडल, अराहना, कारिक, निशिता, पीयूष, आयुषी, समृद्ध, वैष्णवी, कार्तिक, आरजू और शौर्य को भी सम्मानित किया गया।