फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Annoyed JBTs stage rally in Bilaspur

नाराज जेबीटी प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

Fri, 03 Dec 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Annoyed JBTs stage rally in Bilaspur
बरठीं (बिलासपुर)। जेबीटी भर्ती में बीएड धारकों को भी पात्र माने से जुड़े न्यायालय के फैसले से नाराज जेबीटी प्रशिक्षुओं का विरोध जारी है। वीरवार को भी जेबीटी प्रशिक्षुओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और डाइट जुखाला में रैली निकालकर रोष जताया। इससे पहले जेबीटी प्रशिक्षुओं ने डीसी बिलासपुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर जेबीटी एवं डीएलएड संघ डाइट जुखाला के अध्यक्ष धनज्ञय ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि हाईकोर्ट ने जो निर्णय लिया है उसके बाद जेबीटी प्रशिक्षुओं को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। फैसले के मुताबिक अगर बीएड धारकों को जेबीटी भर्ती के लिए पात्र माना गया है तो ऐसे में जेबीटी डिप्लोमा धारक को अपनी नौकरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया में जेबीटी डिप्लोमा धारकों का 2012 बैच चल रहा है। जबकि बीएड धारकों का 1999 का बैच चल रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका किस तरीके से नुकसान जेबीटी डिप्लोमा धारकों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेबीटी भर्ती के लिए बीएड धारक पात्र हैं तो सरकार को जेबीटी डिप्लोमा को ही खत्म कर देना चाहिए। विरोध जता रहे जेबीटी प्रशिक्षुओं का कहना है कि यदि उनकी मांग के बाद सरकार मामले में हस्तक्षेप नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन अपने हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed