फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   animal hit pharmacist

मवेशी के हमले में फार्मासिस्ट घायल

Tue, 14 Dec 2021 12:36 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
animal hit pharmacist
भगेड़ (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं के अमरपुर गांव में लावारिस बैल ने एक व्यक्ति को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा अपने खेत में काम कर रहा था कि अचानक बैल ने पीछे से हमला कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। उनकी छाती व शरीर के अन्य भागों में गहरी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने मौके पहुंचकर उन्हें बैल के चंगुल से छुड़ाया। घायल राजेंद्र कुमार शर्मा चांदपुर में चीफ वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां घूम रहे इस लावारिस बैल ने पहले भी कई लोगों को घायल किया है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार बक्शी राम, अमरजीत, इंद्रदेव, संजीव कुमार, बिहारी लाल, सुरेश कुमार, राज कुमार ने बताया कि यह बैल फसलों को तो नुकसान पहुंचा रहा है। साथ में आंगन में खड़ी गाड़ियों की भी क्षतिग्रस्त कर रहा है। समस्या खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के समक्ष भी उठाया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed