फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   angush to declare panchayat bpl free

बरमाणा पंचायत को बीपीएल मुक्त करने के प्रस्ताव का विरोध

Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
angush to declare panchayat bpl free
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत को बीपीएल मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। लोगों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।
विज्ञापन

पात्र लोगों का आरोप है कि ग्रामसभा में कुछ लोगों ने यह बात कही कि या तो उन्हें बीपीएल में शामिल किया जाए या पंचायत को बीपीएल मुक्त किया जाए। प्रस्ताव पास हो गया कि पंचायत में अब कोई परिवार गरीबी रेखा से नीचे नहीं है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले पात्र परिवारों को जैसे ही इसका पता चला तो इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि अभी भी पंचायत में दर्जनों परिवार ऐसे हैं जिनको दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसे में पंचायत को बीपीएल मुक्त करने का फैसला गलत है। पात्र परिवारों ने अपना विरोध जताकर पंचायत प्रधान को हस्ताक्षरों समेत ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि पंचायत को बीपीएल मुक्त न किया जाए। पात्र परिवारों के सदस्यों रामजानी, प्रेम लाल, किशोरी लाल, कुलदीप, गोपाल, संजय, सीता राम, कमला, प्रकाश, रणजीत, रीता, तुलसी, कांता, सीमा, संध्या, कंचन, सुरेंद्र कुमार, ठाकुर दास, प्रेमलाल, घनश्याम, प्रदीप कुमार, विकास कुमार समेत 109 लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत को बीपीएल मुक्त करने के लिए प्रस्ताव डाला तो सभा में हंगामा हो रहा था, शोर में लोगों को सुनाई तक नहीं दिया। उसी समय यह प्रस्ताव पास हो गया। इसके बाद जब पता चला तो लोगों ने सभा के दौरान ही इसका विरोध जताया। लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव को रद्द नहीं किया गया। पंचायत प्रधान पूजा धीमान ने कहा कि पंचायत की तरफ से लोगों को प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन उस समय विरोध नहीं हुआ। प्रस्ताव पारित करने के बाद लोगों का विरोध आया। कहा कि विरोध प्रस्ताव पर पंचायत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed