फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anguish in private bus operators

Bilaspur News: शुल्क दरें बढ़ने से घुमारवीं में निजी ऑपरेटर अड्डे पर खड़ी नहीं कर रहे बसें

Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
anguish in private bus operators
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण ने बस अड्डों पर बसों की शुल्क दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इस घोषणा के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने घुमारवीं बस अड्डे के अंदर अपनी बसें खड़ी करने से किनारा कर लिया है, जिससे सरकारी खजाने को हर रोज चपत लग रही है।बस अड्डे में रात को जहां लगभग चालीस बसें खड़ी होती थीं, वहीं अब एक भी बस खड़ी नहीं हो रही है। पहले बस अड्डा प्रबंधन रात को बस खड़ी करने का 55 रुपये शुल्क वसूलते थे, जो अब बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है। इसके विरोध में बस ऑपरेटरों ने अपनी बसें अड्डे में खड़ी करनी बंद कर दी हैं। निजी बस ऑपरेटर के प्रधान राजेश पटियाल ने कहा कि पहले निजी बस ऑपरेटरों की रोजाना लगभग 40 बसें रात को बस अड्डे में खड़ी की जाती थीं, लेकिन जब से शुल्क की दरों में बढ़ोतरी हुई है तब से कोई भी बस अड़्डे पर रात को खड़ी नहीं हो रही है। आरएम जोगिंदर सिंह चौधरी ने कहा कि उच्च अधिकारियों ने जो शुल्क निर्धारित किया है हम उसके अनुसार ही वसूल रहे हैं। यह दरें उच्च अधिकारियों द्वारा निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed