फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi helper posts to be filled in Dharwada and Patta Ranauta.

Bilaspur News: धारवाड़ा और पट्टा रणौता में भरेंगे आंगनबाड़ी सहायिका के पद

Tue, 06 Oct 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi helper posts to be filled in Dharwada and Patta Ranauta.
महिला उम्मीदवार 31 तक कर सकेंगी आवेदन, साक्षात्कार चार नवंबर को
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना घुमारवीं के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के दो पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तलवाड़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र धारवाड़ा और पंतेहड़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पट्टा रणौता में एक-एक पद भरा जाएगा।
इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आयु की गणना पांच अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया की निवासी होनी चाहिए और उसका नाम परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से जमा दो उत्तीर्ण होना जरूरी है।
विज्ञापन

उम्मीदवार 31 अक्तूबर शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। आवेदन के साथ निवासी, आयु, आय और शैक्षणिक योग्यता सहित आवश्यक प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे। चार नवंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम घुमारवीं के कार्यालय में साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed