{"_id":"613e3a5d8ebc3eb3b44d92cf","slug":"and-nirmala-of-sayhola-cried-while-complaining-bilaspur-news-sml3836246143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाला में आयोजित जनमंच में गूंजे राजस्व, लोनिवि और जल शक्ति विभाग के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाला में आयोजित जनमंच में गूंजे राजस्व, लोनिवि और जल शक्ति विभाग के मुद्दे
विज्ञापन
जुखाला में आयोजित जन मंच कार्यक्रम के दौरान समस्याएं रखते लोग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। कोरोना के कारण अरसे बाद प्रदेशभर में समस्या की सुनवाई के लिए रविवार को जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बिलासपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में जनमंच का आयोजन हुआ। क्षेत्र की स्याहोला, जुखाला, कोटला, निहारखन-बासला, रानीकोटला, सिकरोहा आदि पंचायतों के लोगों ने कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को जोरशोर से उठाया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जनमंच की अध्यक्षता करते हुए लोगों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर निवारण किया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। इस अवसर पर कैबिने मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थी बेटियों को 12-12 हजार रुपये की एफडीआर भी प्रदान की।
जनमंच में लोगों की समस्याओं की सुनवाई का सिलसिला करीब तीन घंटे चला। इस दौरान जलशक्ति विभाग और राजस्व विभाग के खिलाफ लोगों की ज्यादा समस्याएं थी। सबसे पहले जलशक्ति विभाग की समस्याएं सुनी गई। जनेड गांव के संजीव का कहना था कि जलशक्ति विभाग उन्हें कई सालों से खड्ड का दूषित पानी पिला रहा है। विभाग या तो साफ पानी उपलब्ध करवाए या स्कीमों को ही बंद कर दे। इस पर ऊर्जा मंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि 15 दिन में समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
वहीं स्याहोला की निर्मला तो अपनी समस्या रखते हुए रो पड़ीं। उन्होंने रोते हुए बताया कि पिछले 15 सालों से विभाग उन्हें पानी नहीं दे रहा है। विभाग के चक्कर लगा कर थक चुकी हैं। बार-बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। इस पर ऊजा मंत्री ने जलशक्ति विभाग को 30 अक्तूबर से पहले निर्मला देवी को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
रानिकोटला के प्रधान की ओर से दो सालों से खराब पड़े हैंड पंप को ठीक कराने का मामला उठाया गया। मंत्री ने हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निहारखन बासला के बाबू राम ने बताया कि उन्हें कई महीनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। शिकायत की तो जलशक्ति विभाग का कर्मचारी कहता है कि तुम्हें पानी नहीं देंगे। इस पर मंत्री ने उस कर्मचारी के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए व शिकायत कर्ता को जल्द पानी देने को कहा।
निहारखन गांव के संजय का कहना था कि लोक निर्माण विभाग उनके गांव की सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहा है। निकास नालिया बंद होने से खेल का मैदान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिया।
बृजलाल ने नेरी सड़क की दशा सुधारने की गुहार लगाई। विक्रम ठाकुर ने गसौड़ मार्कंडेय रास्ता निर्माण व अवैध कब्जे हटाने की गुहार लगाई। मंत्री ने इन समस्याओं को हल करने के आदेश दिए। घ्याल के हेमंत ठाकुर का कहना था कि नम्होल-डाबर सड़क का लोगों ने गलत रूप से मुआवजा लिया। इस पर मंत्री ने एडीसी को जांच करने के आदेश दिए। निहारखन के देव राज का कहना था कि उच्च न्यायालय के आदेश पर भी उनकी सड़क को नहीं खोला गया। इस पर मंत्री ने डीसी बिलासपुर को कार्रवाई के आदेश दिए। जनमंच कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामलाल ठाकुर और आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुखराम ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण
जुखाला। जनमंच कार्यक्रम के लिए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करीब सुबह 11:15 बजे जुखाला पहुंचे। मौके पर ऊर्जा मंत्री ने पौधरोपण किया। 11:30 बजे विभिन विभागों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी ली। करीब 11:40 बजे मंत्री कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। मंच पर सम्मान समारोह के बाद करीब 11:55 बजे के बाद उन्होंने जन समस्याओं को सुनवाई शुरू की। करीब तीन बजे तक जनमंच कार्यक्रम में जन समस्याओं की सुनवाई का दौर चलता रहा।