{"_id":"6919da268fcd0b31f00d1037","slug":"an-elderly-man-from-samataihan-village-swallowed-a-poisonous-substance-and-died-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148538-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: समतैहण गांव के बुज़ुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: समतैहण गांव के बुज़ुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर के अंतर्गत समतैहण गांव के एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मनोहर लाल (65) निवासी गांव समतैहण की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता वृद्ध और बीमार थे। उन्होंने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर उनका निधन हो गया। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।