फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amrit pharmacy store will start soon in AIIMS OPD

Bilaspur News: एम्स की ओपीडी में जल्द शुरू होगा अमृत फार्मेसी स्टोर

Sun, 22 Oct 2023 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Amrit pharmacy store will start soon in AIIMS OPD
- आयुष ब्लॉक के पास स्थित स्टोर में जाने से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

- अमृत फार्मेसी स्टोर में दवाओं पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक की छूट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स के ओपीडी ब्लॉक में जल्द ही अमृत फार्मेसी स्टोर शुरू होगा, जहां मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं तो उपलब्ध होंगी। बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल आइटम भी सस्ते दर पर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे एम्स में इलाज के लिए पहुंचने वाले वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

एम्स के आयुष ब्लॉक के पास अमृत फार्मेसी का एक स्टोर पहले से मौजूद है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए मरीजों और तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को डॉक्टर से दिखाने के बाद दवा के लिए करीब आधा किलोमीटर दूर आयुष ब्लॉक के पास स्थित अमृत स्टोर पर आना पड़ता है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती है। वहीं, अभी मौजूद अमृत फार्मेसी स्टोर ओपीडी से दूर होने होने के कारण इसकी जानकारी मरीज और तीमारदारों को नहीं लग पाती है, जिस कारण वह सस्ती दवाओं की सुविधा से वंचित रह जाते हैं। इसलिए ओपीडी ब्लॉक में अमृत फार्मेसी का स्टोर शुरू करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके मद्देनजर अब ओपीडी ब्लॉक में अमृत फार्मेसी का स्टोर स्थापित किया गया है। जल्द ही इसमें सस्ती दवाएं भी मिलना शुरू हो जाएंगी। बता दें कि अमृत फार्मेसी स्वास्थ्य मंत्रालय एवं महिला कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की योजना है। इसमें मरीजों को सस्ती दवाओं का प्रावधान है। अमृत फार्मेसी में मरीजों को दवाइयों में 60 से 80 प्रतिशत की छूट मिलती है। साथ ही हर प्रकार की दवाइयां भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध होते हैं। जेनेरिक की 800 से 900 किस्म की दवाइयां अमृत फार्मेसी में उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed