फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Akshita wins in painting and poster making.

Bilaspur News: चित्रकला और पोस्टर निर्माण में अक्षिता विजेता

Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Akshita wins in painting and poster making.
बलघाड़ स्कूल में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बनाई पेंटिग। स्रोत:
बलघाड़ स्कूल में वन्यजीव सप्ताह पर कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उच्च विद्यालय बलघाड़ में 72वें वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक संजीव कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
विद्यार्थियों को वन्यजीवों के पर्यावरणीय महत्व, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका और संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने चित्रकला, पोस्टर निर्माण, भाषण और अन्य जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। चित्रकला और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अक्षिता ने पहला, दामिनी ने दूसरा तथा प्रेरणा और रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय तथा सिया और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय के मोनाल ईको क्लब प्रभारी और विज्ञान शिक्षक अवनीश कुमार ने कहा कि वन्यजीव केवल जंगलों की संपदा नहीं, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रक्षक राहण बीट विवेक कुमार और वन मित्र मंजू देवी ने भी विद्यार्थियों को वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मुख्याध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरणीय चेतना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका उषा ठाकुर, अध्यापक अवनीश, मीना, सुरेश, अश्विनी, पंकज, पवन शर्मा, वीरेंद्र, उर्मिला सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed