फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Akshaj and Rohan were first in the race

Bilaspur News: दौड़ में अक्षज और रोहन रहे प्रथम

Sun, 03 Dec 2023 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Akshaj and Rohan were first in the race
- डीएवी जमथल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। 4 गुणा 50 मीटर रिले रेस में दिव्यांशी, आरव, अनिरुद्ध, अनुष्का की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर पारुल, शिवांश दयाल, ओजस, कनिका की टीम रही। तीसरे स्थान पर हरीश, अनुपम, मृदुल, आदन्या की टीम रही।

100 मीटर रेस में अक्षज प्रथम, नक्ष दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर रोहन, दूसरे स्थान पर वृदंत और तीसरे स्थान पर सेजल रहे। शूटिंग में प्रथम स्थान पर वैभव, दूसरे स्थान पर आराध्य और तीसरे स्थान पर सेजल रहे। गोला फेंक में वृदांत ने प्रथम स्थान, सक्षम बंसल ने दूसरा स्थान और नक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में प्रथम अरवन चौधरी, दूसरे पर शिवांश ठाकुर रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एनटीपीसी परियोजना के मुख्य प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहिरवार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर महाप्रबंधक लव टंडन, प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed