{"_id":"6acbdba331f1721376011fb0","slug":"akanksha-crowned-miss-fresher-nitin-wins-mr-fresher-title-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-169674-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आकांक्षा बनीं मिस फ्रेशर, नितिन को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आकांक्षा बनीं मिस फ्रेशर, नितिन को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब
विज्ञापन
अमरपुर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में खिताब जितने वाले प्रशिक्षु। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
अमरपुर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में नए प्रशिक्षु अध्यापकों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. दीनानाथ शर्मा और प्रबंधक राकेश शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने पंजाबी, पहाड़ी और हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतिभा के आधार पर आकांक्षा ठाकुर को मिस फ्रेशर और नितिन चड्ढा को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं, मुस्कान ने मिस पर्सनैलिटी और सूरज ने मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज चेयरमैन डॉ. दीनानाथ शर्मा ने नए प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधक राकेश शर्मा ने भी प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से फ्रेशर पार्टी के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक श्रीमती अरुणा शर्मा, पूनम शर्मा, डॉ. तृप्ता शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. हर्षा, डॉ. समीर कुमार, डॉ. रंजीत सिंह, अजय कुमार, डॉ. नागेंद्र कुमार, प्रीतम चंद और सरिता देवी उपस्थित रहे।