फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ajmerpur Summer Festival, Bilaspur, Cultural Program

Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही

Wed, 03 Apr 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ajmerpur Summer Festival, Bilaspur, Cultural Program
बिलासपुर के भराड़ी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध
-पहला सांस्कृतिक संध्या में कुरपीत और शारदा ने मचाया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)।

भराड़ी में चल रहे तीन दिवसीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय लोक कलाकारों, महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुतियां दीं। पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक शारदा शर्मा और पंजाबी गायक कुरपीत कुप्पी ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान क्षेत्र भर के सैकड़ों लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मेला कमेटी ने दिन के कार्यक्रम विशेष रूप से क्षेत्र के कलाकारों और बच्चों के लिए रखे हैं। बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बायो रिकोर्सो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परमाणु के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष सिंह राजपूत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ साईं ट्रेडिंग कंपनी परमाणु के संचालक तरुण शर्मा, अनुज सिंह और राजेंद्र बैंस उपस्थित रहे। मेला कमेटी ने सभी को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति को संजोये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। दूसरे दिन करीब 100 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और खूब वाहवाही लूटी। इसमें महिला मंडल कोठी, महिला मंडल लेठवी, महिला मंडल गतवाड़ की महिलाओं ने बेहतर प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इसके अलावा कशिश, मीनाक्षी, कोमल, सावित्री, पायल, दिया, कृति, कृष्टि, श्रेया, रिद्धिमा शर्मा, रशिया, पूर्णिमा, विवेक गर्ग, पूर्णिमा, पूनम, रजत, निमृत, शगुन, मीनाक्षी, आर्वी, परी, दिया, दृष्टि, सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।



पहली सांस्कृतिक संध्या में शारदा और कुरप्रीत ने मचाया धमाल
पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायिका शारदा शर्मा और पंजाबी गायक कुरपीत कुप्पी ने लोगों को खूब नचाया। कुरपीत कुप्पी ने बोलो तारा रा रा, साडा केड़ा बापूर करदा ब्लैक नी, सावन में लग गई आग दिल मेरा आदि पंजाबी गाने प्रस्तुत किए। शारदा शर्मा ने पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा निम्मो जसवाल ने इसा गरायें देया लंबड़ा ओ इन्ना छोरुओं जो लेयां समझाई, धारा पारा रेया पिपलुआ, लच्छी-लच्छी लोक गलांदे, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये रोहड़ू जाणा ओ आदि पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में विनायिका पब्लिक स्कूल की चेयरमैन शगुन चड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों को प्राथमिकता देना मेला कमेटी का सराहनीय कार्य है।

बिलासपुर के भराड़ी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध

बिलासपुर के भराड़ी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध

बिलासपुर के भराड़ी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध

बिलासपुर के भराड़ी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article