फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   aims doctors will treat black fungus patients

ब्लैक फंगस का इलाज करेंगे एम्स के विशेषज्ञ

Sat, 29 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
aims doctors will treat black fungus patients
बिलासपुर। एम्स कोठीपुरा के विशेषज्ञ जिला अस्पताल में सेवाएं देंगे। उपायुक्त ने एम्स प्रबंधन से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की ओपीडी के लिए चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट की मांग की थी। इसके लिए अब एम्स के निदेशक डॉक्टर वीर सिंह नेगी ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एम्स के ईएनटी, नेत्र विशेषज्ञ और सोमवार, शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है। एम्स के निदेशक ने सीएमओ बिलासपुर से कहा कि जिले में ब्लैक फंगस का मामला आते ही जानकारी दें। उसी समय एम्स के डॉक्टर उसका उपचार करेंगे।
विज्ञापन

एम्स के उपनिदेशक कर्नल सुखदेव नाग्याल ने पुष्टि करते हुए बताया कि एम्स के तीन विशेषज्ञ जिला अस्पताल मेें सेवाएं देंगे। कहा कि कोविड काल में जिला अस्पताल के चिकित्सक फील्ड में व्यस्त हैं। वहीं लंबे अरसे से रेडियोलॉजिस्ट का पद भी खाली है। इसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ता है। कहा कि जिला प्रशासन ने एम्स प्रबंधन को इस समस्या से अवगत करवाया था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए एम्स के विशेषज्ञों की नियुक्ति जिला अस्पताल में की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले सामने आने लगे हैं। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एम्स प्रबंधन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस बारे में हरसंभव सहायता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाग्याल ने कहा कि जिला में अगर कोई ब्लैक फंगस का मामला सामने आएगा, एम्स के चिकित्सक उसी समय उसका इलाज करेंगे। इसके लिए उन्होंने सीएमओ बिलासपुर से भी बात की है।

बताते चलें कि एम्स के चिकित्सकों की तैनाती के बाद जिले की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसके अलावा आपात स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीजों को भी रेडियोलॉजिस्ट न होने से दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। लेकिन अब लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed