फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   aims doctors services available in dist hospital

जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे एम्स विशेषज्ञ, मरीजों की उमड़ रही भीड़

Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
aims doctors services available in dist hospital
बिलासपुर। जिला अस्पताल में एम्स विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य की जांच करवाने प्रतिदिन करीब 600 मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार एम्स के डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। शुक्रवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट ने सेवाएं दीं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही एम्स के डॉक्टर ओपीडी में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने में जुट गए। शुक्रवार को ओपीडी के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली। मरीजों को बार-बारी चेकअप करवाने के लिए अंदर भेजा गया। करीब 11 बजकर 20 मिनट पर स्त्री रोग विशेषज्ञ ओपीडी में महिलाओं की काफी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान कोरोना नियमों की अवहेलना भी हुई। महिलाओं ने बताया कि एम्स के विशेषज्ञों की सेवाएं जिला अस्पताल में मिलने से काफी राहत मिली है। जनरल मेडिसिन ओपीडी के बाहर भी लोग लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। करीब दो बजे के बाद भीड़ कम होनी शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज करवाने आए विशाल कपिल, पूनम, कल्पना और शिव ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी थी। लेकिन सोमवार से एम्स के डॉक्टरों की सेवाएं जिला अस्पताल में ली जा रही हैं। इससे काफी सुविधा हुई है। शुक्रवार को रडियोलॉजिस्ट ने भी जिला अस्पताल में सेवाएं दीं। जिला अस्पताल में रोजाना 600 के करीब मरीज एम्स डॉक्टरों से अपने स्वास्थ्य की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed