फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitiation of electricity board employees in bilaspur

बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
agitiation of electricity board employees in bilaspur
बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में बिलासपुर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर्मचारी संघ के प्रधान यशवंत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने सरकार से बिजली बोर्ड के निजीकरण और आउटसोर्स की प्रथा को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

यशवंत सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड एक्ट 2020 सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है। इस बिल के कारण कर्मचारियों व उपभोक्ताओं पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस एक्ट को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की संपत्ति करोड़ों में है। निजीकरण के बाद कर्मचारियों से लेकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। आउटसोर्स प्रथा को भी समाप्त किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों का ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जाता है। उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अगर सरकार ने मांगों को नहीं माना तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed