{"_id":"66d999729cc92e531f0ac906","slug":"agitation-of-teachers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-122759-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्राथमिक स्कूलों में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्राथमिक स्कूलों में काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे शिक्षक
विज्ञापन
अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित करने का जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड झंडूता की वर्चुअल बैठक खंड अध्यक्ष जोगिंद्र लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता को स्थगित करने का विरोध जताया।
संघ ने सरकार से आग्रह किया कि इन आदेशों को वापस लिया जाए ताकि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में जो प्रतिभा है उसे निखारने का मौका मिल सके। यह खेलकूद प्रतियोगिता पिछले 27 वर्षों से निर्विरोध रूप से चल रही है। खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि जब तक इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता तब तक शिक्षण कार्य के अलावा अन्य गैर शिक्षण कार्य नहीं किया जाएगा। वहीं शिक्षक शुक्रवार से स्कूलों में काले बिल्ले लगाकर शिक्षण कार्य करेंगे। बैठक में सचिव तेजपाल शर्मा, उपप्रधान कृष्ण लाल, कोषाध्यक्ष सुरजीत कुमार, मजिंदर सिंह, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।