{"_id":"61535c5a8ebc3e61f44c7eb7","slug":"agitation-of-congress-bilaspur-news-sml385487012","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कांग्रेस ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कांग्रेस ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला कांग्रेस ने गैर हिमाचलियों को नौकरी देने के विरोध में और स्थानीय युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर बिलासपुर शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान शहीद स्मारक से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
अंजना धीमान ने कहा कि जिला और प्रदेश में चल रही परियोजनाओं में बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। स्थानीय पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं और उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पहले स्थानीय युवाओं को रोजगार दे। अंजना ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि पकौड़े तलना भी रोजगार है। कहा कि क्या प्रदेश सरकार यह चाहती है कि स्थानीय युवा पकौड़े तले और बाहरी राज्यों के लोग यहां आकर नौकरी करें। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले पर कोई बात नहीं करना चाहती हैं। जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद कार्यकारिणी का गठन किया है। कहा कि यह हमारे घर का मसला है और हम इसे सुलझा लेंगे।
बताते चलें कि रामलाल ठाकुर ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। वहीं कार्यकारिणी गठित करने और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी से बाहर कर भाजपा विचारधारा के लोगों को कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाने का भी आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के ही लोग कांग्रेस को खोखला करने में लगे हैं। वहीं अंजना धीमान ने कहा कि कार्यकारिणी में सभी लोग कांग्रेस विचारधारा के हैं। उन्होंने कहा कि अभी कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाना है।
विज्ञापन
इनसेट
जिला कांग्रेस के धरने केवल 17 से 18 पदाधिकारी ही मौजूद रहे। जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 147 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी को स्वयं यह कहकर निरस्त करवाया था कि उसके सदस्य एक्टिव नहीं हैं। इस धरने में न तो कोई पूर्व विधायक और न ही कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता शामिल हुआ। पिछली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कुछ पूर्व विधायकों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कारगुजारियों को लेकर मोर्चा खोला है। 26 अगस्त को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने इनको हटाने की बात कही थी।