{"_id":"632f40035ae45c2a2739ce6a","slug":"agitation-bilaspur-news-sml422812317","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों में कामकाज रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों में कामकाज रहा ठप
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। सरकार की ओर से मांगों को न माने जाने के विरोध में प्रदेश के राजस्व अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घुमारवीं में पूरा दिन अधिकारियों के गैर मौजूदगी में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तरों के बाहर लोगों की भीड़ तो देखी गई, लेकिन अंदर सन्नाटा पसरा हुआ था। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तीन दिन के अवकाश पर चले जाने के बाद लोगों के कई तरह के प्रमाणपत्र व जमीन से संबंधित जरूरी काम नहीं हो पाए। दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोग अपना काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। तहसील में काम करवाने के लिए लोग सुबह ही पहुंच गए थे। ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं था कि सभी राजस्व अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। लोगों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। न तो कोई वसीयत हुई और न ही जमीन की रजिस्ट्री संबंधी कार्य हो पाए। जाति प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा।ए
बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी जिला राजस्व अधिकारी तीन दिन तक अपने दफ्तरों में मौजूद नहीं रहेंगे। कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार की ओर से राजस्व अधिकारियों की मांगों से संबंधित कोई भी फैसला नहीं दी जाने के कारण प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ ने अपनी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
इनसेट
राजस्व अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के बाद लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं लेकिन फिर भी हम कोशिश कर रहे हैं कि अगर किसी को बहुत ही जरूरी परिस्थिति में कोई प्रमाण पत्र बनवाना हो तो उसके लिए सीधे ऑफिस में आकर संपर्क कर सकते हैं।
राजीव ठाकुर, एसडीएम, घुमारवीं