फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Admission started for PGDCA course in Ghumarvi College

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स के लिए दाखिला शुरू

Sun, 22 Jun 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Admission started for PGDCA course in Ghumarvi College
विद्यार्थी 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह में निकाली जाएगी मेरिट सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
दाखिले के सभी आवेदन ऑफलाइन ही भरे जाएंगे। इस कोर्स में दाखिला मेरिट आधार पर दिया जाएगा। कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष की 40 सीटें हैं। दाखिले के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास होना आवश्यक है। इसके लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आधार कार्ड, फोटो और चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता हैं। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के कमरा नंबर 104 में फार्म जरूरी दस्तावेजों के साथ शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 जून है। जुलाई के पहले सप्ताह में मेरिट सूची निकाली जाएगी, जिसे महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीजीडीसीए के विभागाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी जल्दी से जल्दी कॉलेज में दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed