फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Admission process started for admission in PG course in Ghumarwin College

Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 24 Jul 2023 04:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Admission process started for admission in PG course in Ghumarwin College
इच्छुक विद्यार्थी 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2023-2024 की स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 अगस्त तक महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के लिए केवल वहीं विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लिया होगा। महाविद्यालय में इच्छुक विद्यार्थी एमएससी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, एमकॉम, एमए राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी विषय में दाखिला ले सकते हैं। इन सभी विषय के लिए पहली मेरिट सूची 17 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 18 और 19 अगस्त को शाम 3:00 बजे तक होगी। काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों की सूची 19 अगस्त को शाम 5:00 बजे महाविद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। विद्यार्थियों को 21 और 22 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। विभिन्न कोर्स में खाली सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची 23 अगस्त को शाम 5:00 बजे महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों को 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। महाविद्यालय प्रेस समिति के संयोजक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया में वहीं विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने एचपीयू की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया होगा। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण कहा कि कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जल्द से जल्द महाविद्यालय में दाखिला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed