{"_id":"6a1582495dc36da5150387c2","slug":"admission-for-bba-course-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160531-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में बीबीए में दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में बीबीए में दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर 30 मई तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद मेरिट सूची 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, माता-पिता की फोटो सहित अन्य दस्तावेज की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि महाविद्यालय के बीबीए विभाग की ओररेस पाठ्यक्रम को आधुनिक और उद्योगोन्मुख बनाया गया है, ताकि विद्यार्थी व्यवसाय, प्रबंधन, वित्त, विपणन और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अपना कॅरिअर सफलतापूर्वक बना सकें। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बीबीए कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। बीबीए कर चुके अधिकतर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं और बहुत से विद्यार्थी स्वयं की स्टार्टअप एवं व्यवसायों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के मानदंडों के तहत पाठ्यक्रम में कौशल विकास, इंटर्नशिप, परियोजना कार्य और उद्योग-संस्थान संवाद पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विभाग को आदेश दिया गया है कि वह उद्योगों और पूर्व छात्रों से संवाद स्थापित कर, पाठ्यक्रम को समयानुकूल और रोजगार परक बनाए। बीबीए कोर्स में कुल 67 सीटें हैं। चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से समय-समय पर कॅरिअर काउंसलिंग, उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान, इंटर्नशिप अवसर और प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी। प्रो. राजीव और प्रो. ऋचा के मार्गदर्शन, विभाग की समर्पित टीम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।