{"_id":"6324c651e217906b3c6a7b40","slug":"admission-begin-for-first-sem-in-balhsina-college-janduta-bilaspur-bilaspur-news-sml421929071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्हसीना में खुले नए राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र में शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्हसीना में खुले नए राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र में शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बल्हसीणा में खुले नए राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र में कक्षाएं शुरू होंगी। सत्र के लिए शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी कला संकाय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्हसीणा में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
बल्हसीणा महाविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे राजकीय महाविद्यालय झंडूता के प्राचार्य प्रो. अंजुबाला ने बताया कि बल्हसीणा में खुले नए राजकीय महाविद्यालय की अधिसूचना जारी हो गई है।
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार 20 सितंबर तक विद्यार्थी कला स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्हसीणा में निर्धारित तिथि तक प्रवेश ले सकते हैं। कला स्नातक प्रथम वर्ष में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र विषय शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश ऑफलाइन के माध्यम से किए जा रहे हैं। बताया कि कॉलेज प्रशासन के नए कॉलेज के लिए स्टाफ व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन
वहीं विद्यार्थियों के लिए बल्हसीणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरों भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश ले सकते हैं।