फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Action will be taken against absent officers: Aulakh

गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई ़औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against absent officers: Aulakh
गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : औलख
विज्ञापन

सड़कों को बचाने के लिए खनन करने वाले ओवरलोड वाहनों को रोककर पुलिस को सौंपे
बिलासपुर (रामपुर)। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बोर्ड की बैठक में गैरहाजिर होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिजली, शिक्षा, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पारित प्रस्ताव डीएम को भेजने को कहा तथा बिना भेदभाव के पूरे क्षेत्र का विकास कराने का वादा किया। उन्होंने सड़कों को टूटने से बचाने के लिए सभी लोग दौड़ रहे ओवरलोड खनन वाले वाहनों को रोककर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए सौंप दें। बैठक में 25 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए।

खंड विकास सभागार में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी पी एन चौधरी ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सदन ने पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने मनरेगा योजना की विस्तृत जानकारी दी। एडीओ पंचायत सलीम हुसैन ने पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, पेयजल योजनाओं, राजकीय नलकूपों के संचालन, पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त योजना पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी विचार व्यक्त किए गए। केंद्रीय वित्त 15 वें वित्त आयोग के कार्यों पर खंड विकास अधिकारी ने प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी ने हाईवे किनारे ब्लॉक की दुकानें बनवाने, ब्लॉक परिसर में मीटिंग हॉल का निर्माण कराने, ब्लाक के जर्जर आवासों का निर्माण कराने आदि मांगे राज्यमंत्री से कीं। सदन में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं आए हैं। उनके खिलाफ वेतन काटने आदि कार्रवाई की रिपोर्ट का बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाए, ताकि बोर्ड की बैठक का महत्व न समझने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने राशन कार्ड के सत्यापन में बिना भेदभाव बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र में मजबूत सड़कों का निर्माण कर रही है, मगर यह बालू व मिट्टी का अवैध खनन करने वाले लोग ओवरलोड वाहनों को दौड़ाकर रोड खराब कर रहे हैं। ऐसे में सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों का फर्ज है कि वह अपने क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों को किसी भी स्तर पर न चलने दें और वाहनों को रोककर तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दें। ताकि, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। अगर, पुलिस प्रशासन उनकी बात को न सुने तो वह तुरंत उन्हें बताएं, ताकि कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जा सके। बोर्ड की बैठक में सड़कों का निर्माण, खडंजों का निर्माण आदि समेत 25 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। अंत में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने सभी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र का विकास कार्य कराने में सहयोग की अपील की। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी मुदिता तिवारी, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन, मोहम्मद तौफीक, गुरकीरत सिंह औलख, डॉ वीके शर्मा, प्रवीन गंगवार, गुरजीत सिंह, देवेंद्र गंगवार, मुकुट लाल गंगवार, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed