{"_id":"628d20bbb0953e4f1a39bc26","slug":"action-on-encorachment-bilaspur-news-sml409937932","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं बाजार में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं बाजार में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं बाजार में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो गई है। उपायुक्त पंकज राय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मोदी चौक से सरगल चौक तक करीब एक किलोमीटर सड़क पर निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। राजस्व विभाग की टीम सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की निशानदेही कर रही है। जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है उनसे जल्द जमीन खाली करवाई जाएगी। इसके बाद सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू होगा। अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एक माह पहले घंडीर में यह मामला पंचायत के एक प्रतिनिधि ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए राजस्व और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ दिया है।
राजस्व विभाग के कानूनगो धर्म सिंह और लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर निशानदेही की जा रही है। गत सोमवार को सांझा विकास मंच ने मुख्य चौक पर सड़क से डिवाइडर हटाने के लिए चक्का जाम किया था। इस पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अपनी जमीन को पूरा करने की कवायद शुरू की है। उन्होंने बताया कि बरठीं बाजार की लगभग एक किलोमीटर सड़क अवैध कब्जों के कारण तंग हो गई है। सड़क के दोनों ओर 15 से 25 फीट सरकार की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को भेज दी जाएगी।