{"_id":"65b747d4ec09dbf38f05531a","slug":"accused-were-caught-on-cctv-breaking-into-a-shop-and-assaulting-in-bilaspur-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक पर बवाल: दुकान में घुसकर जमकर की मारपीट, हुड़दंगी कैमरे में हुए कैद; पुलिस लेगी एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक पर बवाल: दुकान में घुसकर जमकर की मारपीट, हुड़दंगी कैमरे में हुए कैद; पुलिस लेगी एक्शन
Mon, 29 Jan 2024 12:08 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:08 PM IST
सार
बिलासपुर में वाहन ओवरटेक मामले को लेकर कुछ अनजान युवकों ने एक शख्स पर हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दुकान में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुकान में घुसकर मारपीट करते आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। प्राथी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कोनी सेन्दरी हाई स्कूल के पीछे रहने वाला हरिश कुर्रे नीरज जायसवाल के यहां हाईवा का ड्राइवर है, जो 28 जनवरी की सुबह से मंगला दारू भट्ठी के सामने सीवरेज का काम चल रहा था। उसके काम में लगा हुआ था।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे सीवरेज का काम खत्म करके वह अपने श्यामा ट्रेडर्स ऑफिस धुरीपारा मंगला जा रहा था। उसी समय लाल टी-शर्ट पहने हुए अनजान लड़के अपनी मोटर साइकिल क्रमाकं CG10 AZ 1261 से उसे ओवरटेक किया। हरिश से गाली गलौज करने लगा। इस पर ध्यान दिए बिना ही वह हाईवा को श्यामा ट्रेडर्स के सामने खड़ी करके ऑफिस में बैठ गया। उस समय उसके साथ उसके साथी दिव्यांशु बरगाह और अन्य लोग भी ऑफिस में थे।
विज्ञापन
आरोपी कुछ देर बाद बाइक पर अपने साथियों के साथ दुकान में बने ऑफिस पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां तोड़फोड़ करने लगे। इसके साथ ही लाठी, बेल्चा और डंडे से मारपीट कर गैती को भी मारने के लिए उठाया। घटना के समय हरिश के साथी ने बीच बचाव किया तो उसे भी आरोपीयों ने पीटा। मारपीट से हरिश के हाथ, पैर, सिर, पीठ, कमर में चोंटें आई हैं। जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई। फिलहाल, पुलिस जुर्म दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन