फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested with chitta

Bilaspur News: बैरी में उतरना था, नींद में पहुंच गया सुंदरनगर, चिट्टे के साथ धरा

Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
accused arrested with chitta
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो में सवार युवक से 258 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसआईयू ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की टीम ने सुंदरनगर हाईवे पर पुंघ में नाका लगा रखा था। दिल्ली से मनाली की ओर जा रही वोल्वो को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान सुभाष चंद निवासी धौनकोठी तहसील एवं जिला बिलासपुर के कब्जे से 258 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिलासपुर के बैरी में उतरना था, लेकिन नींद में सुंदरनगर पहुंच गया जहां पुलिस ने उसे चिट्टा के साथ पकड़ लिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed