फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested with charas

चरस समेत 18वीं बार पकड़ा आरोपी, संपत्ति की होगी जांच

Wed, 27 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with charas
बिलासपुर। नौणी-ब्रह्मपुखर मार्ग पर पुलिस ने नाके पर चरस के साथ 18वीं बार आरोपी पकड़ा है। पुलिस आरोपी की संपत्ति की जांच करेगी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 30 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम को नौणी-ब्रह्मपुखर सड़क पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने एक व्यक्ति की रोककर तलाशी ली तो 226.7 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 30 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी ब्रह्मपुखर के पास टायर पेंक्चर की दुकान चलाता है। अभी तक उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 मुकद्दमे दर्ज हो चुके हैं। आरोपी की पहचान प्रीतम चंद गांव पंदोह डाकघर ब्रह्मपुखर के रूप में हुई है। वहीं थाना प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि पुलिस आरोपी की संपत्ति का आकलन करेगी। नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति को सीज करने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी मासूम बच्चों को अपने चंगुल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed