{"_id":"612bc7948ebc3e7a0601b2e9","slug":"accused-arrested-in-thieft-case-bilaspur-news-sml3820506106","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख के सामान चोरी मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लाख के सामान चोरी मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना में जियो कंपनी के ड्राइवर ने चांदपुर के पास सामान से लदी जीप से करीब 5 लाख का सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जियो कंपनी के ड्राइवर मनीष कुमार ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया कि 25 अगस्त को वह जियो टावर का सामान लेकर जा रहा था। रात करीब 10 बजे उसने गाड़ी घर से 100 मीटर दूर खड़ी कर दी। इसके बाद घर आ गया। रात करीब 2 बजे फोन आया की कोई व्यक्ति जीप के आसपास घूम रहा है। मौके पर जाकर देखा तो जीप से कुछ सामान चोरी था। कोठी चौक में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक स्कूटी सवार गाड़ी के आसपास बार बार घूमता हुआ दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। सामान की कीमत लगभग 5 लाख आंकी गई है। आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है।