फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested in rape case

दुष्कर्म और अश्लील तस्वीरें वायरल करने पर युवक गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in rape case
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद महिला थाना की पुलिस टीम ने आरोपी को मंडी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवक ने नाबालिग को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसके अन्वेषण की जिम्मेदारी महिला थाना बिलासपुर को सौंपी दी। महिला थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मंडी जिले से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed