{"_id":"6020258b8ebc3e4a1a40c870","slug":"accused-arrested-from-calcutta-in-fraud-case-bilaspur-news-sml3601761150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी जमीन में टावर लगाने के नाम पर ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी जमीन में टावर लगाने के नाम पर ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत साई खारसी में साल 2018 में शातिर ने टावर लगाने के नाम पर ग्रामीण से 1.17 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद न ही उसने फोन उठाया और न ही ग्रामीण की निजी जमीन पर टावर लगाया। साल 2019 मेें ग्रामीण ने खारसी चौकी में आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को पश्चिमी बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 9 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार साई खारसी के ग्रामीण अजय शर्मा ने पुलिस को 2019 में शिकायत दी थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति का फोन आया। उसने उसकी जमीन में टावर लगाने की बात कही। उससे इसके लिए पैसे मांगे। व्यक्ति की बातों में आकर पैसे उसके बताए खाते में डाल दिए। कुछ दिन बाद जब उस नंबर पर फोन किया तो वह बंद आया। व्यक्ति ने न टावर लगाया और न ही पैसे वापस दिए। 25 जनवरी को पुलिस को आरोपी का पता चला। इसके बाद पुलिस पश्चिमी बंगाल गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर बागु हट्टी कोलकाता थाना में बंद कर दिया। हिमाचल लाने के लिए न्यायालय में निवेदन किया। लेकिन अदालत से आदेश हुए कि कोलकाता पुलिस ही आरोपी को हिमाचल छोड़ेगी। इसके बाद वहां की पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर पहुंचाया। आरोपी की पहचान सुमित देवनाथन के रूप में हुई है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी को 9 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।