{"_id":"2d1d91a48d1bf31cb3568d103b84b9c3","slug":"accident-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तलाई के तहत बरठीं में ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति अमरनाथ शर्मा के पुत्र कैलाश शर्मा ने इसकी शिकायत तलाई थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता कैलाश शर्मा ने बताया कि बीती शाम करीब सात बजे उनके पिता अमरनाथ बरठीं बाजार से घर की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में बरठीं अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया हैं। जहां वह उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी बिलासपुर मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच जारी है।